फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तकाजा करने पहुंचे युवक पर बांके से हमला

तकाजा करने पहुंचे युवक पर बांके से हमला

Thu, 11 Apr 2019 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
तकाजा करने पहुंचे युवक पर बांके से हमला
मझोला (पीलीभीत)। तकाजा करने पहुंचे निजी चालक से आरोपी ने रुपये लौटाने से इंकार करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने बांके से हमला कर दिया। इसमें पीड़ित के हाथ में काफी चोट आई। शोर पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। न्यूरिया पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी के घर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिल सका। मामले में तहरीर न मिलने के कारण अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के कस्बा मझोला के निवासी बाबू गोलधर ने बताया कि वह वाहन चालक हैं। उन्होंने बताया कि कस्बे ही एक अन्य ट्रक चालक से पुरानी पहचान है। दस माह पूर्व आरोपी ने जरूरत पड़ने पर पीड़ित से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। यह कहा था कि वह जल्द ही इनको लौटा देगा। दस माह बीतने के बाद भी आरोपी ने अब तक रुपये नहीं लौटाए। इस पर दो माह से तकाजा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बुधवार रात वह रुपये मांगने के लिए गए। पहले तो वह बातचीत कर टालमटोल करता रहा, लेकिन बाद में रुपये लौटाने से साफ इंकार कर दिया। इस पर कहासुनी हो गई। इस बीच कल्लू घर के भीतर गया और बांका लाकर प्रहार कर दिया। इसमें बांका हाथ में लगने से काफी चोट आ गई। चीख पुकार पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पर आरोपी भाग गया। पीड़ित ने थाने जाकर पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर न्यूरिया शहरोज अनवर ने बताया कि घायल का जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिल सका। मामले में तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed