{"_id":"5b240a934f1c1bf56e8b833f","slug":"161529088659-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती लड़कों ने पत्थर फेंककर तोड़े बस के शीशे, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती लड़कों ने पत्थर फेंककर तोड़े बस के शीशे, रिपोर्ट
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरारती लड़कों ने तोड़े बस के शीशे, रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। बरेली रोड पर गांव शेखापुर के पास तीन शरारती लड़कों ने गुरुवार की शाम पत्थर मारकर रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चालक सुजीत कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार शाम अपनी बस बंडा से लेकर बीसलपुर होते हुए बरेली जा रहे थे। रास्ते में गांव शेखापुर के पास सड़क किनारे खड़े तीन शरारती लड़कों ने पत्थर फेंककर उनकी बस के शीशे तोड़ दिए। उसके बाद लड़के खेतों में होते हुए भाग गए। हालांकि बस चालक और परिचालक ने दौड़कर उन लड़क ों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। सुजीत कुमार ने शुक्रवार सुबह कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी है। कोतवाल माधौसिंह विष्ट ने बताया कि चालक की तहरीर पर तीनों अज्ञात लड़कों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।