{"_id":"5ad20ac74f1c1ba1098b4788","slug":"161523714759-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ और बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ और बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 14 Apr 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़, फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
सुनगढी थाना क्षेत्र का है मामला, निजी रिश्तेदार के घर से लौट रही थी युवती
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। निजी रिश्तेदार के घर से लौट रही युवती को बाइक सवार युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना का पता चलने पर युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती शुक्रवार शाम अपने निजी रिश्तेदार के घर से वापस लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में पिपरा का रहने वाला युवक वीर सिंह बाइक से पहुंचा और युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ घर से कुछ दूरी पर जंगल में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। युवती के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर रोड से निकल रहे उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। देर शाम युवती के परिजनों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर सुनगढ़ी थाने में घटना की तहरीर दी है। सुनगढ़ी एसओ मोहम्मद कासिम का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी वीर सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ व बहला फुसलाकर ले जाने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।