फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शरारती तत्वों ने कंपोजिट स्कूल के 40 पेड़ काटे

शरारती तत्वों ने कंपोजिट स्कूल के 40 पेड़ काटे

Sun, 22 Oct 2017 05:54 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने कंपोजिट स्कूल के 40 पेड़ काटे
पीलीभीत।
विज्ञापन

शहर के कंपोजिट विद्यालय में लगे हरे-भरे पेड़ों को शरारती तत्वों ने काट डाला। साथ ही विद्यालय में कुछ दिन पूर्व हुए पौधरोपण को भी तहस-नहस कर डाला। हेडमास्टर ने मामले की जानकारी बीएसए को दी है।

शहर के मोहल्ला नखासा स्थित कंपोजिट विद्यालय को बसपा सरकार के कार्यकाल में बनवाया गया था। शुरुआती दौर में यहां अव्यवस्थाओं का अंबार था। गत वर्षों में यहां बाउंड्रीवॉल बनाने के बाद विभिन्न प्रजाजियों के करीब 70 पेड़ लगाए गए थे। कुछ दिन पूर्व यहां विद्यालय स्टाफ व बच्चों द्वारा पौधरोपण भी किया गया था। दिवाली आदि की छुट्टियों के चलते स्कूल बंद था। इसी दौरान शरारती तत्वों ने स्कूल में खड़े पेड़ों को काट दिया। स्कूल के हेड मास्टर अमित शर्मा को पेड़ कटने की जानकारी तब हुई जब वह रविवार सुबह अलमारी रखने स्कूल पहुंचे। मेन गेट का ताला खोलते ही उनकी नजर कटे पेड़ों पर गई। हेडमास्टर ने बताया कि स्कूल में करीब 70 पेड़ लगे थे। 40 पेड़ काटे गए हैं। इसके अलावा पौधरोपण में लगाए गए छोटे पौधों को भी तहस-नहस कर दिया। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को दे दी गई है। पुलिस को भी इसकी सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed