फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पिता को छोड़ा, अब मां और भाई का इंतजार

पिता को छोड़ा, अब मां और भाई का इंतजार

Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
पिता को छोड़ा, अब मां और भाई का इंतजार

विज्ञापन
पीलीभीत। किशोरी गीतादेवी की आग से मौत के बाद गहराए ऑनर किलिंग के शक के बाद हिरासत में लिए गए पिता को 48 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। अब पुलिस को घटना के बाद से लापता मां और भाई के आने का इंतजार है। काफी प्रयासों के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी है।
बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी नेमचंद की 17 वर्षीय पुत्री गीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने मात्र तीन लोगों की मौजूदगी में उसका खेत में ही अंतिम संस्कार कर दिया था। मामले में परिवार द्वारा किशोरी की हत्या करने के बाद उसका अंतिम संस्कार गुपचुप तरीक से करने की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। पिता को हिरासत में लेकर जांच की गई। इसमें मामला ऑनर किलिंग की ओर इशारा करता दिखा। पुलिस ने 48 घंटे पिता से पूछताछ की, लेकि न पिता अपनी ही बातों में उलझता गया। जिसके बाद शनिवार को उसको परिवार के कुछ लोग बुलाकर छोड़ दिया गया। उधर घटना के बाद से गायब चल रही उसकी मां विमला देवी का भी पता नहीं लग सका है। जबकि उसके पीलीभीत दवा लेने जाने की बात कही गई थी। आखिर वह तीन दिन बाद भी घर क्यों नहीं पहुंची? वह कहां चली गई हैं? इसके अलावा किशोरी के भाई लालता प्रसाद भी नहंी आया है। पिता ने उसके रुद्रपुर में नौकरी करने की बात कही थी।
विज्ञापन

000
मामले की जांच की जा रही है। पूरी जांच ऑनर किलिंग की दिशा में है। पिता को छोड़ दिया गया है। मां का सुराग लगाया जा रहा है। उसके सामने आने पर काफी मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed