फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मारपीट की शिकायत लेकर आए पीड़ित का ही कर दिया चालान!

मारपीट की शिकायत लेकर आए पीड़ित का ही कर दिया चालान!

Thu, 10 Aug 2017 05:47 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की शिकायत लेकर आए पीड़ित का ही कर दिया चालान!
पीलीभीत। मारपीट की शिकायत लेकर आए पीड़ित की सुनवाई करने के बजाए कोतवाली पुलिस ने दूसरे पक्ष से तहरीर लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। कोतवाली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए पीड़ित ने एसपी को दुखड़ा सुनाया। इस पर एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खपरैल गौटिया निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र जयराम वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में अवगत कराया है कि छह अगस्त को वह अपने घर का फर्श साफ कर रहे थे। इसका गंदा पानी बाहर नाली में जा रहा था। इस बीच पड़ोस के दबंग किस्म के लोग लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। गाली देने से इंकार करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर बाहर आए परिवार के अन्य लोगों ने बीच बचाव कराने की कोशिश की तो उनको भी पीटा। इसकी शिकायत करने के लिए पीड़ित कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से तहरीर लेकर उनके खिलाफ ही एनसीआर दर्ज कर चालान कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों से जान को खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसपी ने घायलों का मेडिकल कराकर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed