{"_id":"5d24de348ebc3e6ce1391eb9","slug":"156269724117-pilibhit-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसपी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक उनकी बेटी से संबंध बनाए। उसको कई बार फुसलाकर अपने साथ भी ले गया। इसमें उसकी कई लोगों ने मदद की थी। छह जुलाई को भी आरोपी पुत्री को बुलाकर ले गया और शोषण किया। इसके बाद पुत्री को धोखा देकर चला गया। आरोपी के खिलाफ न्यूरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि अब वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। पिता ने एसपी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। ब्यूरो
किशोरी को फुसलाकर ले गए, चार नामजद
बरखेड़ा। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री चार जुलाई की सुबह आठ बजे घर से किराना की दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इस बीच गांव के ही विकास मौर्य, रामऔतार, जसवंत और महिपाल उसकी पुत्री को फुसलाकर ले गए। पुत्री के घर न लौटने पर जब तलाश की गई तो इस बात का पता चला। एसओ आलोक मिश्र ने बताया कि एसपी के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश कराई जा रही है। ब्यूरो
किशोरी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का दिनेश कुमार छह जुलाई की शाम चार बजे फुसलाकर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो