फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दस बड़े गोमांस तस्कर पुलिस के रडार पर आए

दस बड़े गोमांस तस्कर पुलिस के रडार पर आए

Sun, 23 Jun 2019 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
दस बड़े गोमांस तस्कर पुलिस के रडार पर आए
पीलीभीत। गोकशी की बढ़ती घटनाओं पर ग्रामीणों, हिंदू संगठनों का विरोध और जनप्रतिनिधियों की नाराजगी के बाद अब पुलिस अधिकारी तस्करों पर शिकंजा कसने में जुटे हैं। सर्किल अफसरों की अगुवाई में थानावार गोमांस तस्करों की सूची तैयार कराई जा रही है। वहीं पूरे जिले से टॉप-10 गोमांस तस्कर सूचीबद्ध कर भी लिए गए हैं। उनकी धरपकड़ को टीमें लगाकर प्रयास किया जा रहा है। इसमें कई शाहजहांपुर के तालगांव के निवासी हैं। इसके अलावा घटनाओं को रोकने के लिए गश्त को प्रभावी बनाने पर जोर दिया है। प्वाइंट बनाकर उन पर पुलिस बल की तैनाती करते हुए जिम्मेदारी तय की गई है। दो माह के भीतर एकाएक जिले में गोकशी की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। पूरनपुर के बाद बरखेड़ा, बिलसंडा, कोतवाली, बीसलपुर और सुनगढ़ी क्षेत्र से गोकशी की घटनाएं सामने आई। बरखेड़ा में तो गोमांस तस्करों ने सिलसिलेवार वारदात को अंजाम दिया। तीन दिन पूर्व सुनगढ़ी क्षेत्र में हुई घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया था। शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने सीधे तौर पर गोकशी के पीछे पुलिस की मिलीभगत की बात कही थी। इधर, जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने भी डीएम-एसपी को सख्ती करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब कार्रवाई को लेकर होमवर्क तेज कर दिया है। रात्रि में 12 से चार बजे तक गश्त को बढ़ाया जा रहा है। थानावार चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने सुनगढ़ी, कोतवाली, गजरौला क्षेत्र में कुल सात प्वाइंट चिह्नित किए। वहीं अन्य सर्किल अफसरों ने चिन्हीकरण कर लिया है। तीन साल में जेल गए तस्करों पर निगाह साधी है। जेल से छूटकर आए गोमांस तस्करों के सक्रिय होने का आभास होते ही उनके घर दबिशें दी जा रही है। वहीं तालगांव निवासी रविया समेत टॉप-10 तस्कर पुलिस की रडार पर हैं। इन्हीं के गैंग द्वारा गोकशी होने का अनुमान अफसर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

साहब, मीट की दुकानों पर भी तो रखिए निगाह
बीते दिनों मोहल्ला भूरे खां में छापा मारकर मीट की अवैध दुकान में गोमांस की बिक्री पकड़ी गई थी। एक आरोपी भी जेल भेजा गया था। इससे पूर्व भी कोतवाली, अमरिया और जहानाबाद से इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद मीट की दुकानों को लेकर प्रशासन सख्ती नहीं कर सका है। उनकी चेकिंग भी नहीं कराई जाती। अवैध दुकानें संचालित हो रही हैं। उन पर बिकने वाले मांस की भी चेकिंग नहीं होती। ऐसे में गोकशी पर सख्ती करने के लिए इस पर निगाह साधने की जरूरत है।
विज्ञापन

करीब दस शातिर गोमांस तस्कर सूचीबद्ध कर लिए गए हैं। उनके सक्रिय होकर इस धंधे को करने का अंदेशा लगा है। टीमें लगाकर उनकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। रोकथाम के लिए सर्किल अफसरों की निगरानी में बनाई गई रणनीति के आधार पर कार्रवाई जारी है। किसी कीमत पर गोकशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्यासपुर में छापा, गोहत्या करते एक दबोचा
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह सूचना मिलने पर मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सलीम के घर छापा मारा। यहां पुलिस ने गोहत्या का मामला पकड़ा। मौके से पांच किलो गोमांस और औजार बरामद किए। आरोपी सलीम को भी पुलिस ने धर दबोचा। गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर सलीम को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed