फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रिटायर्ड दरोगा के घर चोरी करने वाला निकला परिवार का करीबी

रिटायर्ड दरोगा के घर चोरी करने वाला निकला परिवार का करीबी

Sun, 23 Jun 2019 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड दरोगा के घर चोरी करने वाला निकला परिवार का करीबी
पीलीभीत। रिटायर्ड दरोगा के बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करने में सुनगढ़ी पुलिस को कामयाबी मिल गई। चोरी परिवार के एक करीब हापुड़ के रहने वाले युवक ने की थी। उसके पास से पुलिस ने चोरी गए जेवरात और नकदी बरामद कर ली है। एएसपी, सीओ सिटी ने आरोपी से पूछताछ कर जानकारी की। इसके बाद सुनगढ़ी पुलिस ने उसको चालान कर जेल भेज दिया है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला वशीर खां के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा राधेश्याम मिश्रा के घर सप्ताह भर पूर्व चोरी हुई थी। परिवार वाले मकान को ताला लगाकर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली गए थे। इस बीच मेन गेट का ताला तोड़कर चोर नकदी-जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर सुनगढ़ी पुलिस ने सुरागरसी शुरू की। हापुड़ जिले के पुराना बाजार इलाके के निवासी रेहान खां पुत्र इकराम का नाम प्रकाश में आया। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने इसको लेकर साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद रविवार सुबह आरोपी को नौगवां चौराहे के पास से धर दबोचा। एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने थाने पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए जेवरात में से 61.3 ग्राम सोने के जेवर और साढ़े सात हजार रुपये बरामद किए। आरोपी ने अकेले ही वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी का पीड़ित के घर आना-जाना रहता था। इसलिए उसको मकान बंद होने की जानकारी थी और उसने वारदात कर दी। वह घटना को अंजाम देने के बाद अब वापस भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

मोबाइल और नकदी चोरी, दो नामजद
बीसलपुर। सदर बाजार (शाहजहांपुर) के ग्राम जलालनगर निवासी मोहम्मद आरिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जून को वह अपनी ससुराल बीसलपुर के ग्राम चुर्रासकतपुर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे। यहां से उनके दो मोबाइल और 13 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने हाफिजगंज बरेली के ग्राम रिठौरा निवासी शहीद अहमद और चुर्रासकतपुर निवासी रज्जाक पर चोरी का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed