{"_id":"5d0fb7338ebc3e53594cf5a5","slug":"156131101114-pilibhit-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सात साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मां और बड़ी बहन के साथ सो रही सात साल की मासूम से शराब के नशे में धुत एक युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के पास जाकर आरोपी लेट गया और उसके कपड़े उतारकर अश्लील हरकत की गई। बच्ची के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए। आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए और आरोपी को दबोच पिटाई लगा दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेती करते हैं। शनिवार रात उनकी पत्नी, 14 और सात वर्षीय बेटी गर्मी के चलते घर के बाहर अलग-अलग चारपाई डालकर सो रही थीं। देर रात जंगरौली पुल गांव निवासी अंसार अहमद पुत्र निसार शराब के नशे में मौके पर आ गया। इसके बाद सात साल की बच्ची के पास जाकर लेट गया और उसके कपड़े उतारकर अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर परिवार वाले जाग गए। शोर पर आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। इसके बाद बच्ची से दरिंदगी करने आए आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के साथ हुई घटना का पता लगते ही रात को ही सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी की। आरोपी के घर भी गए। इसके बाद पकड़े गए आरोपी का जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। पिता से मिली तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।
नशे की हालत में एक युवक बच्ची के पास जाकर छेड़खानी करने लगा। उसको भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। मौके पर जाकर जानकारी कर ली गई है। पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी के कुछ रिश्तेदार लड़की पक्ष पर झूठी रिपोर्ट लिखाने का प्रयास कर रहे थे। उनके खिलाफ मुचलका पाबंद कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी