फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अफसरों ने दिखाई सख्ती तो दर्ज हुई अपहरण की रिपोर्ट

अफसरों ने दिखाई सख्ती तो दर्ज हुई अपहरण की रिपोर्ट

Sun, 23 Jun 2019 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
अफसरों ने दिखाई सख्ती तो दर्ज हुई अपहरण की रिपोर्ट
पीलीभीत। अधिकारियों के संज्ञान लेने के बाद आखिरकार अमरिया पुलिस ने आठ साल के मासूम को अगवा करने की कोशिश के मामले में कानूनी कार्रवाई की है। पिता की ओर से दी गई तहरीर पर अपहरण की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की गहनता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अमरिया थाना क्षेत्र के कैंचू गांव निवासी मोरध्वज ने 19 जून को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उसके आठ वर्षीय पुत्र विक्की को गांव का मोअज्जम पुत्र मोहम्मद अहमद अपहरण कर ले गया। मासूम को एक भट्ठे पर ले जाकर आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। किसी तरह वह खुद को छुड़ाकर वापस घर आ गया था। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच के बाद कार्रवाई की बात कहती रही। मामला बच्चे से जुड़ा होने पर अफसरों न इसका संज्ञान लिया और पुलिस को तहरीर के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed