फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   300 लीटर अवैध शराब के साथ एक को पकड़ा

300 लीटर अवैध शराब के साथ एक को पकड़ा

Sun, 23 Jun 2019 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
300 लीटर अवैध शराब के साथ एक को पकड़ा
बीसलपुर (पीलीभीत)। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान दियोरियाकलां कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। महदखास गांव में पुलिस टीम ने छापा मारा। मौके से 300 लीटर अवैध शराब और उपकरण बरामद किए। एक आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। मामले में तीन के खिलाफ आबकारी अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। बाराबंकी समेत अन्य स्थानों पर जहरीली शराब से मौत होने के बाद पूरे प्रदेश में अवैध शराब को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। जिले में भी बीते एक माह में दो लोगों की मौत के बाद अवैध शराब को कारण बताया जाता रहा। जिसके चलते अधिकारी अवैध शराब को लेकर लगातार कार्रवाई करा रहे हैं। इसी क्रम में कोतवाली दियोरियाकलां पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि महदखास गांव निवासी रामबहादुर, जमुना प्रसाद और बच्चू लंबे समय से अवैध शराब बनाकर बेचने का काम कर रहे हैं। इस पर कोतवाल हरिशंकर वर्मा, एसआई विपिन कुमार, कांस्टेबल नवरत्न सिंह, लाल सिंह, कपिल कुमार ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने तीन सौ लीटर अवैध शराब, लहन और उपकरण बरामद किए। आरोपी रामबहादुर को पुलिस ने धर दबोचा, जबकि अन्य दोनों चकमा देकर भाग गए। लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। फरार आरोपियों की धरपकड़ को दबिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed