{"_id":"5d091d2c8ebc3e48bb2d1c7e","slug":"15608783679-pilibhit-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा के घर से 30 तोला सोनेे के जेवरात समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिटायर्ड दरोगा के घर से 30 तोला सोनेे के जेवरात समेत लाखों की चोरी
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला वशीर खां निवासी रिटायर्ड दरोगा राधेश्याम मिश्रा तीन दिन से कासगंज गए हुए हैं। घर पर उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटी आरती, पूजा रह रही थीं। जो कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक रिश्तेदार के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली गए थे। इस बीच चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। मेनगेट पर लगा ताला तोड़कर चोर भीतर घुस गए। इसके बाद ऊपरी मंजिल पर बने कमरे का ताला तोड़ा और सामान खंगाल दिया। यहां से चोर दो लाख रुपये, 30 तोला सोने के जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए। मंगलवार दोपहर को परिवार वाले बरेली से वापस आए। यहां मेनगेट का ताला टूटा और भीतर सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। चोरी का शोर मचते ही आसपास के लोग भी जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। सुरागरसी के लिए सर्विलांस प्रभारी नरेश कश्यप, स्वाट टीम प्रभारी नरेंद्र यादव भी आ गए। परिवार के लोगों से बातचीत की गई। फील्ड यूनिट टीम के एक्सपर्ट ने फिंगर प्रिंट जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई है। सर्विलांस और स्वाट टीम को भी लगाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।