फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रिटायर्ड फौजी के घर से 23 कारतूस, जेवरात और नकदी चोरी

रिटायर्ड फौजी के घर से 23 कारतूस, जेवरात और नकदी चोरी

Wed, 19 Jun 2019 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी के घर से 23 कारतूस, जेवरात और नकदी चोरी
पूरनपुर। चोरों ने रिटायर्ड फौजी के बंद घर के ताले तोड़कर लाइसेंसी बंदूक के 23 कारतूस, हजारों रुपये कीमत के जेवरात, 35 हजार की नगदी चोरी कर ली। चोरी की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है। घटना नगर से सटे गांव नरायनपुर की है। मूलरूप से गांव बिलंदपुर निवासी रिटायर्ड फौजी कई सालों से परिवार सहित गांव नरायनपुर में घर बनाकर रह रहे है। वे 2014 में रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने बताया कि पंद्रह जून को घर मेें ताले डालकर परिवार के साथ पैतृक गांव बिलंदपुर अशोक गया था। इस दौरान चोरों ने उसके घर के ताले तोड़कर लाइसेंसी बंदूक के 23 कारतूस, 35 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, सोने के झाले, झुमकी और अन्य सामान चोरी कर लिया। घर के ताले टूटे होने पर पड़ोसियों ने उसके नगर में रहने वाले बहनाई को इसकी जानकारी दी। मंगलवार को घर पहुंचने पर चोरी गए सामान की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि लाइसेंसी बंदूक भी घर में टंगी थी, जो सुरक्षित बच गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर फौजी से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जिन कारतूसों के चोरी होने की बात कही गई थी, वह घर पर ही मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed