फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   झगड़ रहे बच्चों में बीच-वचाव पर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस रिपोर्ट

झगड़ रहे बच्चों में बीच-वचाव पर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस रिपोर्ट

Wed, 19 Jun 2019 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
झगड़ रहे बच्चों में बीच-वचाव पर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस रिपोर्ट
पूरनपुर। देहात के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी तौले और सईद खां पक्ष में बच्चों में हुए विवाद पर मारपीट हुई। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य घटनाओं में मोहल्ला गनेशगंज निवासी आकाश की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है। मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी तौले ने बताया कि बच्चों में खेल के दौरान विवाद पर मारपीट हो गई थी। झगड़ रहे बच्चों में बीच-बचाव कर दिया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर पिटाई कर उसे उसके भाई और मां को घायल कर दिया गया। दूसरे पक्ष के सईद की पत्नी शकीला बेगम ने बताया कि बच्चों में हुए विवाद पर बेवजह गाली-गलौज कर मारपीट की गई। पुलिस ने तौले की ओर से सईद खां, गुलाम साबिर और दो अन्य के खिलाफ जबकि शकीला बेगम की ओर से तौले शाह, पप्पू शाह, फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य घटना में मोहल्ला गनेशगंज निवासी आकाश की उस समय पिटाई कर दी गई। जब वह रामलीला मेला मैदान में बैठा था। पुलिस ने आकाश की ओर से मोहल्ला गनेशगंज निवासी विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर पिटाई कर धमकाने का आरोप
पूरनपुर। गांव पिपरिया दुलई निवासी रामकुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर पर गांव के कुछ लोगों पर उसके पुत्र की पिटाई करने, शिकायत पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज कर धमकाने, लाइसेंसी बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया। शिकायती पत्र में उसने कहा है कि सोमवार को उसका पुत्र अभिषेक ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में विवाद पर उसे घेरकर पीटा गया। इसकी शिकायत पर आरोपियों ने उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज कर धमकाया। रामकुमार ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed