{"_id":"6ad660bc69f777ebd90f62e9","slug":"outrage-across-five-villages-over-theft-at-a-temple-villagers-reach-the-police-station-narnol-news-c-203-1-mgh1006-131173-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मंदिर में चोरी को लेकर पांच पांच गांवों में रोष, थाने पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मंदिर में चोरी को लेकर पांच पांच गांवों में रोष, थाने पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- श्री रामलीला परिषद के नजदीक लगा गंदगी का ढेर--संवाद
सतनाली। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर श्यामपुरा सहित आसपास के पांच गांवों के ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने सतनाली थाना पहुंचकर गायत्री मंदिर में हुई चोरी और अन्य मामलों की गहनता से जांच कर जल्द खुलासा करने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि पहले हुई चोरी की घटनाओं में दो एफआईआर दर्ज हुई थीं लेकिन इस बार केवल औपचारिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चोरी में शामिल लोगों का पता लगाकर ठोस कार्रवाई करने की मांग की, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे। ग्रामीणों के अनुसार गायत्री मंदिर चोरी मामले की जांच करीब 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरा मामला सीआईए के पास है और उसकी जांच जारी है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले सुरेंद्र के यहां चोरी हुई थी। इसके अलावा राजेंद्र राठौड़ और रणबीर से जुड़े मामले भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने 15 अक्तूबर की रात हुई चोरी की घटना पर भी जल्द कार्रवाई की मांग की। साथ ही चोरी में इस्तेमाल उपकरणों और जेवरात की पहचान से जुड़े गैजेट के पहलू की भी जांच करने को कहा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुनील शेखावत, दिनेश पंच, रमेश कलोठिया, सुरेंद्र रोहिल्ला, पूर्ण सिंह, बिशंबर दयाल और श्यामपुरा से बीडीसी संजय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।