फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पांच साल की बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पांच साल की बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2019 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
गजरौला (पीलीभीत)। अलीगढ़ कांड के बाद से पूरे प्रदेश में बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर शासन सख्त कार्रवाई में जुटा है, इसी बीच एक मामला पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में भी सामने आया है। यहां घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को गांव का ही 65 वर्षीय वृद्ध फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आठ दिन पहले हुई घटना की सूचना सोमवार को पुलिस को दी गई तो हड़कंप मच गया। एसपी समेत कई अफसर गांव पहुंचे और जानकारी जुटाई। पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले मजदूर ने बताया कि उसकी पांच साल की बेटी आठ जून की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच 65 वर्षीय निखिल नाथ उसे फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे डरा धमकाकर घर भेज दिया। बच्ची डरी सहमी हालत में घर पहुंची। परिवार वाले भी उसके साथ हुई घटना से अंजान रहे। रविवार रात गांव के ही व्यक्ति से इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो हड़कंप मच गया। एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जानकारी जुटाई। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इधर, तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन

बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। घटना की कई दिन बाद शिकायत करने को लेकर परिजन देरी से घटना का पता लगने और फिर पंचायत की बात कह रहे हैं। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed