फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   काहरान में मिले गोवंश के अवशेष

काहरान में मिले गोवंश के अवशेष

Sun, 16 Jun 2019 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
काहरान में मिले गोवंश के अवशेष
बरखेड़ा (पीलीभीत)। गोहत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बरखेड़ा में तस्करों ने वारदात कर पुलिस बंदोबस्त की कलई खोलकर रख दी। निर्माणाधीन मकान के पीछे गेहूं के खेत में गोवंश की हत्या कर दी गई। अवशेष मिलने पर गोकशी का शोर मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एकत्र लोगों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मामले में एक नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर सात मोहल्ला काहरान में एक निर्माणाधीन मकान के पीछे खेत में रविवार सुबह गोवंश के अवशेष पड़े मिले। खेत की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने अवशेष देखे तो गोकशी का शोर मच गया। काफी लोग जमा हो गए। हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष शशि कुशवाहा, राजू वर्मा, अनूप जायसवाल समेत कई कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर सीओ प्रवीण मलिक, एसओ आलोक मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की गई। इस दौरान लोगों ने गोकशी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सभी को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। जिसके बाद अवशेष कब्जे में लेकर परीक्षण के बाद दफन करा दिए गए। एसओ आलोक मिश्र ने बताया कि कुल तीन गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले हैं। इसमें से एक पशु वार्ड नंबर सात के ही पप्पू के यहां से चोरी किया गया था। पप्पू से मिली तहरीर के आधार पर निगोही (शाहजहांपुर) के तालगांव निवासी रविया और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा में हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए सुरागरसी की जा रही है। घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अगर पुलिस की मिलीभगत या फिर लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई तय है। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed