{"_id":"5d0530c48ebc3e247e2b4ff2","slug":"15606212419-pilibhit-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल कार चालक ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। कार-बाइक की टक्कर में घायल कार चालक गांव चिड़ियादाह निवासी सलीम की भी इलाज के दौरान शुक्रवार देरशाम मौत हो गई। इस हादसे में एक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने कार चालक के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कार चालक की मौत के साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। दंपती की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र सागर की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसा शुक्रवार को असम हाईवे पर चीनी मिल के समीप हुआ था। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी ऋषिपाल उर्फ राजीव पत्नी रेखा देवी के साथ बाइक से पूरनपुर से अपने गांव लौट रहे थे, जबकि सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव चिड़ियादाह निवासी सलीम और आरिफ कार से पलिया से पीलीभीत लौट रहे थे। आमने-सामने हुई टक्कर में घायल चारों लोगों को सीएचसी लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने ऋषिपाल को मृत घोषित कर दिया था, जबकि रेखा ने इलाज शुरू होने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने दंपती के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, घायल सलीम और उसके साथी आरिफ को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात सलीम की भी मौत हो गई। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि सलीम के शव का भी पोस्टमार्टम कराया गया है। इधर, ऋषिपाल और उनकी पत्नी रेखा की मौत पर पुलिस ने ऋषिपाल के बहनोई बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र सागर की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दंपती के शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।