फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट

Sun, 16 Jun 2019 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट
जहानाबाद (पीलीभीत)। घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की गई। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य जाग गए और एक आरोपी को धर दबोचा। इस बीच आरोपी के परिवार के लोग आ गए और मारपीट कर आरोपी को छुड़ा ले गए। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 13 जून की रात घर के निचले हिस्से में बने कमरे में सिलाई कर रही थी। परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे गांव के ही शाहिद, याकूब, गंठा और मोहम्मद शफी घर में घुस आए। कमरे में जाकर किशोरी को दबोच लिया और छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर छत पर सो रहे परिजन जाग गए। एक आरोपी शाहिद को परिवारवालों ने पकड़ लिया। इस बीच आरोपी के साथियों ने परिजनों से मारपीट की और पकड़े गए आरोपी को छुड़ाकर ले गए। आरोपियों से परिवार की जान को खतरा जताते हुए पीड़ित पक्ष ने सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर जहानाबाद कमल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed