फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बच्चियों से जुड़ी शिकायत पर तत्काल एक्शन लें

बच्चियों से जुड़ी शिकायत पर तत्काल एक्शन लें

Fri, 14 Jun 2019 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
बच्चियों से जुड़ी शिकायत पर तत्काल एक्शन लें
पीलीभीत। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने कहा कि महिला संबंधी अपराध खासकर बच्चियों से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल एक्शन लिया जाए। आला अधिकारियों के संज्ञान में डालकर इस पर तत्काल कार्रवाई हो, फरियादी को टकराने की कोशिश न करें। इसके अलावा अवैध शराब बनाने वालों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाए। लापरवाही बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई तय है। पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में शुक्रवार शाम को एसपी ने समस्त सर्किल और थानाध्यक्षों संग अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें लंबित घटनाओं पर अब तक की गई कार्रवाई की प्रगति को जाना और जल्द खुलासे के निर्देश दिए। फरियादियों से व्यवहार सुधार और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक के दौरान अवैध शराब और महिला अपराध से जुड़े मामलों पर विशेष चर्चा की गई। उच्चाधिकारियों से मिले दिशा-निर्देशों को मातहतों को अवगत कराते हुए इस पर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए। महिला थाना समेत समस्त थानाध्यक्षों को अपने-अपने स्तर से एंटी रोमियो स्क्वॉड को दोबारा सक्रिय करने को कहा गया। इसके लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। सर्किल अफसरों को इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, सीओ पूरनपुर कमल सिंह, सीओ सदर योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed