फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जिले में जहरीली शराब से एक और युवक की मौत

जिले में जहरीली शराब से एक और युवक की मौत

Fri, 14 Jun 2019 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिले में जहरीली शराब से एक और युवक की मौत
गजरौला (पीलीभीत)। जहरीली शराब से मौत का सप्ताह भर के भीतर दूसरा मामला सामने आया है। रिश्तेदार की शादी में आए एक युवक की जहरीली शराब पीने के बाद मौत हो गई। चूंकि जहरीली शराब परिवार का ही एक रिश्तेदार बनाता है, इसलिए पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूरे जिले में मौत को लेकर चर्चाएं तेज रहीं, लेकिन पुलिस पूरी तरह से अंजान बनी रही। माधोटांडा थाना क्षेत्र के भूड़ा पिपरिया गांव निवासी 23 वर्षीय एक युवक मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को उसके एक रिश्तेदार की बरात थी। इसमें शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को वह परिवार समेत गजरौला थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव में फूफा के घर आया था। बताते हैं कि यहां रात भर उसने अवैध शराब पी। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह एक तरफ बरात निकलने की तैयारी चल रही थी, वहीं उक्त मजदूर फिर से शराब पीने लगा। कुछ ही देर में शराब पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद शादी के घर में चीख पुकार मच गई। चूंकि जहरीली शराब फूफा के घर पर ही बनाई गई थी, इसलिए पुलिस को सूचना दिए बिना कुछ लोग मजदूर को कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला पूरे दिन जिले में चर्चा का विषय बना रहा। उधर, पुलिस अधिकारी पूरे प्रकरण से अंजान बने रहे। एसपी मनोज कुमार सोनकर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस तरह की कोई सूचना अभी तक पुलिस नहीं दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed