फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मजदूरी करने पंजाब जा रहे युवक की बरेली में ट्रेन से कटकर मौत

मजदूरी करने पंजाब जा रहे युवक की बरेली में ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 14 Jun 2019 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी करने पंजाब जा रहे युवक की बरेली में ट्रेन से कटकर मौत
बीसलपुर। मजदूरी करने पंजाब जा रहे गांव घुरी पट्टी निवासी 19 वर्षीय विपिन की बुधवार रात बरेली जंक्शन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव घुरी पट्टी निवासी जयपाल श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपने 19 वर्षीय बेटे विपिन कुमार के साथ मजदूरी करने के लिए पंजाब जाने को बुधवार दोपहर घर से निकले थे। उनके साथ गांव के 15 मजदूर और थे। सभी को बुधवार रात बरेली जंक्शन से ट्रेन से जाना था। सभी लोग प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी बीच करीब साढ़े ग्यारह बजे विपिन एक दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद सभी लोग किराए पर वाहन से विपिन का शव लेकर गांव लौट आए। गुरुवार सुबह गमगीन माहौल में विपिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विपिन की गर्भवती पत्नी पूनम, पिता जयपाल, भाई अनुज, धीरज, बहन सपना, वर्षा, दादा बाबूराम और दादी महारानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। विपिन का विवाह एक वर्ष पहले ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed