{"_id":"5cf1719cbdec22078775cbf2","slug":"15593271788-pilibhit-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, एक घटना का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, एक घटना का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने सुरागरसी के बाद ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास से तीन शातिर चेन स्नैचरों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दो सगे भाई और उनका मामा है। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस को गांधी स्टेडियम रोड पर अप्रैल में हुई घटना का खुलासा करने में न सिर्फ कामयाबी मिली, बल्कि लूटी गई चेन भी बरामद हुई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से अवैध असलहा भी मिले हैं। एसपी ने खुलासा कर कोतवाली पुलिस के गुडवर्क की सराहना की। जिसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शहर के मोहल्ला मुनीर खां निवासी उजमा अहमद पत्नी सईद अहमद पति के साथ 29 अप्रैल की रात बाइक से जा रही थीं। गांधी स्टेडियम रोड पर बाइक सवार तीन स्नैचरों ने उनकी दो ताला सोने की चेन लूट ली थी। इसका मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस सुरागरसी में जुट गई थी। छानबीन करने के बाद पुलिस को घटना में शातिर स्नैचर काशीराम कॉलोनी ईदगाह निवासी फुरकान शमसी, उसका भाई रियान और मामा बहेड़ी बरेली के सिली जहांगीर निवासी शावेज अहमद का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद से तीनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई। शुक्रवार को सूचना मिलने पर कोतवाल वीके मिश्रा, एसआई प्रेम कुमार शर्मा, कांस्टेबल योगेश चहल, अवनेश कुमार शाक्य, रवि कुमार और सोनिया राजपूत ने ईदगाह चौराहे के पास से तीनों आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से एक देशी रिवाल्वर 38 बोर, एक 315 बोर तमंचा, चार कारतूस, एक चाकू बरामद हुआ। तीनों को पकड़कर पुलिस कोतवाली आई। यहां पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से उजमा अहमद से लूटी गई चेन बरामद की। दोपहर करीब तीन बजे एसपी मनोज कुमार सोनकर ने घटना का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि आरोपी फुरकान एक शातिर स्नैचर है। उस पर करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे हैं।