फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रामविलास हत्याकांड की विवेचना करेगी शाहजहांपुर पुलिस

रामविलास हत्याकांड की विवेचना करेगी शाहजहांपुर पुलिस

Fri, 24 May 2019 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
रामविलास हत्याकांड की विवेचना करेगी शाहजहांपुर पुलिस
बीसलपुर। बहुचर्चित रामविलास हत्याकांड की विवेचना अब शाहजहांपुर पुलिस करेगी। डीआईजी के निर्देश पर विवेचना से जुड़े समस्त अभिलेख शाहजहांपुर पुलिस को भेजे जाएंगे। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलैंदा निवासी सावित्री देवी ने बताया कि उनके पति रामविलास की गांव के ही अरविंद, गयादीन और जयचंद्र ने जमीन के विवाद में 24 नंबवर 2018 को गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसकी नामजद रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। लंबा समय बीतने के बावजूद जब कोतवाली पुलिस ने विवेचना पूरी नहीं की, तो पीड़िता ने डीआईजी से मिलकर मामले की विवेचना दूसरे जनपद की पुलिस से कराने की मांग की थी। जिसके बाद अब रामविलास हत्याकांड की विवेचना बीसलपुर पुलिस से हटाकर शाहजहांपुर पुलिस को सौंप दी है। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि अब हत्याकांड की विवेचना शाहजहांपुर के बंडा थाना प्रभारी को मिली है। जल्द इस हत्याकांड से संबंधित अभिलेख बंडा थाना प्रभारी को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed