{"_id":"5ce580e2bdec22077725433c","slug":"15585446626-pilibhit-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। असम हाईवे पर कजरी गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल भिजवाया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के राजपुर सिमरा गांव निवासी किसान 28 वर्षीय हरजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह बुधवार को शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने गए थे। उनके साथ बाइक पर पत्नी 26 वर्षीय बलजीत कौर थीं। देर शाम दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। असम हाईवे पर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के कजरी गांव के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया, वहां चिकित्सकों ने बलजीत कौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल हरजीत की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष सेहरामऊ उत्तरी उदयवीर सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।