फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तमंचे के बल पर अपहरण कर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

तमंचे के बल पर अपहरण कर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 22 May 2019 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर अपहरण कर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म
पूरनपुर। तमंचे के बल पर विवाहिता का अपहरण कर दो युवकों ने गन्ने के खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में युवक विवाहिता को खेत में ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। एक अन्य मामले में युवती का फोटो खींचने के विवाद पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि मंगलवार शाम गुरजीत सिंह ने उसे मोबाइल पर फोन कर घर के बाहर बुलाया। पहले तो उसने मना कर दिया, लेकिन बाद में दबाव बनाने पर वह घर के बाहर आ गई। आरोप है कि बाहर आते ही गुरजीत ने अपने एक साथी की मदद से तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया। दोनों उसे घर से दूर गन्ने के खेत में ले गए। वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह करीब चार बजे दोनों आरोपी उसे खेत में ही छोड़कर भाग गए। इसके बाद युवती अपने घर पहुंची और सास, ससुर को साथ लेकर कोतवाली में घटना की तहरीर दी। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर गुरजीत और उसके साथी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

इधर, एक अन्य घटना में नगर के एक मोहल्ले की युवती ने कोतवाली रोड स्थित मार्केटिंग मैनेजर पर गलत ढंग से उसके फोटो खींचने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मार्केटिंग मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवती ने मात्र फोटो खींचने का आरोप लगाया। इस पर आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed