फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पति ने दूसरा निकाह किया तो पत्नी पहुंची पुलिस के पास

पति ने दूसरा निकाह किया तो पत्नी पहुंची पुलिस के पास

Wed, 22 May 2019 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
पति ने दूसरा निकाह किया तो पत्नी पहुंची पुलिस के पास
जहानाबाद (पीलीभीत)। जहानाबाद पुलिस से एक महिला ने पति के दूसरा निकाह करने की शिकायत की है। साथ ही उसने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, कुकर्म की कोशिश, छेड़छाड़, मारपीट की भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दहेज में कार और पांच लाख न मिलने पर ससुराल वालों ने उससे मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जहानाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 26 जून 2016 को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी जाने आलम के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इसको न देने पर प्रताड़ित करने लगे। एक दिन जेठ ने पीड़िता को पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। वहीं, आरोपी पति प्रताड़ित करने के लिए अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा। पीड़िता के मायके वालों ने आरोपियों से बातचीत कर सुलह कराने का प्रयास किया तो वह उनसे भी झगड़ने लगे। पीड़िता को बीमार हालत में घर से निकाल दिया। इलाज का भी कोई खर्च नहीं दिया। पांच मई को पति ने पीड़िता को बिना तलाक दिए मोहल्ला अशरफ खां निवासी सायबा नामक महिला से दूसरा निकाह कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जहानाबाद कमल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति जाने आलम, ससुर मुन्नेशाह, सास फरमीदा, ननद रेशमा, राईना, रहनुमा, नंदोई राशिद अली, गुड्डू और जेठ जैनुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed