फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A truck loaded with government-procured wheat suddenly caught fire; villagers saved the grain.

Kushinagar News: सरकारी गेहूं लदे ट्रक में अचानक लगी आग, ग्रामीणों ने बचाया अनाज

Wed, 28 Oct 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with government-procured wheat suddenly caught fire; villagers saved the grain.
मेहंदीगंज के पास केबिन से उठीं लपटें, करीब 10 क्विंटल गेहूं जलने की सूचना
विज्ञापन

रामकोला। रामकोला-पडरौना मार्ग पर मेहंदीगंज के पास मंगलवार शाम करीब पांच बजे सरकारी गेहूं लदे खड़े ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। मौके पर पहुंचे गांव के लोग किसी तरह ट्रक से गेहूं के बोरे उतारने लगे। ग्रामीणों की तत्परता से अधिकांश अनाज बचा लिया गया लेकिन करीब 10 क्विंटल गेहूं जलने की सूचना है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक में पंजाब मार्का बोरों में गेहूं लदा था। ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, तभी अचानक उसके केबिन की तरफ से आग की लपटें उठने लगीं। आग बढ़ती देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन घटनास्थल पर पानी की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी हुई। इसके बाद लोगों ने आग के बीच ट्रक से गेहूं के बोरे उतारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद अधिकांश अनाज सुरक्षित निकाल लिया गया। सूचना पर आई रामकोला पुलिस और अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में लदा गेहूं कप्तानगंज की तरफ जा रहा था। इस संबंध में हलका दरोगा रणजीत तिवारी ने बताया कि गेहूं सुरक्षित है। चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ट्रक चालक घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed