फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पति ने खाया जहर

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पति ने खाया जहर

Tue, 21 May 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पति ने खाया जहर
बीसलपुर (पीलीभीत)। एक महिला से अवैध संबंधों को लेकर पति से हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पत्नी के खुदकुशी करने से घबराए पति ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उससे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर पाकर कोतवाली पुलिस और नायब तहसीलदार वे मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी 30 वर्षीय वंदना सैनी की शादी चार साल पहले बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी मिघौना प्राथमिक विद्यालय के अनुदेशक प्रदीप सैनी से हुई थी। उनके तीन साल की बेटी स्मृति है। पिछले कुछ दिनों से दंपती के बीच अनबन चल रही थी। इसको लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। वंदना की मां गंगा देवी के अनुसार प्रदीप के नगर की एक महिला से संबंध हैं। जब वंदना इसका विरोध करती थी तो प्रदीप उसे पीटता था। सोमवार सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। दोपहर करीब दो बजे सास रामलली, ससुर सतीश, जेठानी ममता और जेठ संदीप अपने कमरे में थे। दूसरी मंजिल पर बने कमरे में प्रदीप और वंदना मौजूद थे। प्रदीप शौच के लिए चला गया। इस बीच वंदना साड़ी से फंदा बनाकर कुंडे के सहारे लटक गई। शौच से वापस आने पर प्रदीप ने वंदना का शव लटकता देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रदीप के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए। वहां वंदना का शव लटका और प्रदीप को तड़पता देख उनके भी पसीने छूट गए। आननफानन में प्रदीप को परिजन बीसलपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां उसको भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इसकी सूचना वंदना के घरवालों को दी गई। कुछ ही देर में वंदना की मां गंगा देवी और भाई संजीव आ गए। पति के अवैध संबंधों को ही वंदना की मौत का जिम्मेदार ठहराया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल जेपी सिंह, नायब तहसीलदार असलम अंसारी मौके पर पहुंचे। परिवारवालों से जानकारी की गई, जिसके बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतका के भाई के कहने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है मामले में छानबीन कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रदीप की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed