फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बहलाकर युवती को ले जाने का आरोप

बहलाकर युवती को ले जाने का आरोप

Mon, 22 Apr 2019 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
बहलाकर युवती को ले जाने का आरोप
पीलीभीत/बरखेड़ा। बैंक से रुपये निकालने के लिए घर से निकली युवती रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। वापस न आने पर पहले तो परिजन रिश्तेदार के घर जाने की बात सोचते रहे। काफी देर बाद भी कोई सुध न मिली तो तलाश की गई। लापता होने के दो दिन बाद मां से एक युवक पर अपने साथियों की मदद से युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इसकी नामजद तहरीर बरखेड़ा पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग का मान जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री 19 अप्रैल को ग्राम आमडार स्थित बैंक से रुपये निकालने के लिए गई थी। देर रात तक जब युवती नहीं आई तो परिवार वाले चिंतित हो गए। युवती की तलाश शुरू कर दी। आरोप है कि सितारगंज उत्तराखंड निवासी एक युवक जो कि आमडार गांव में एक व्यक्ति के घर अक्सर आता रहता था, बहला फुसलाकर ले गया है। इसमें दो अन्य लोगों पर भी आरोपी का साथ देने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। युवती की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

किशोरी को बहलाकर ले गए, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल को वह काम पर गए हुए थे। इस बीच उसकी 17 वर्षीय बहन को अमरिया थाना क्षेत्र के जिठनिया गांव निवासी पुत्तन बहला फुसलाकर ले गया। देर शाम वापस आने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्तन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed