फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बुलेट बाइक की चाहत में सिपाही ठगी का शिकार, 70 हजार गंवाए

बुलेट बाइक की चाहत में सिपाही ठगी का शिकार, 70 हजार गंवाए

Fri, 05 Apr 2019 01:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
बुलेट बाइक की चाहत में सिपाही ठगी का शिकार, 70 हजार गंवाए
पीलीभीत। बुलेट बाइक लेने की चाहत में पुलिस लाइन का एक सिपाही ठगी का शिकार हो गया। ओएलएक्स साइट पर एक बुलेट बाइक खरीदने के लिए सिपाही ने 70 हजार रुपये में सौदा तय कर लिया। बातचीत होती गई और जालसाजों के बताए अनुसार दो बार में पेटीएम के जरिए रुपये भी दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने बाइक देने के बजाए मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। ठगी का अहसास होने पर सिपाही ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ककरौली (मुजफ्फरनगर) निवासी मोहित कुमार पुत्र देवेंद्र ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों उसने ओएलएक्स साइट पर एक पुरानी बुलेट बाइक की बिक्री की पोस्ट देखी थी। इसमें दिए नंबर पर पीड़ित ने बुलेट खरीदने के लिए बातचीत की। बात करने वाले ने अपना नाम विनोद बताया। उसने कहा कि ये बाइक उसके साले प्रशांत की है और वर्तमान में जयपुर में है। कुछ समय बातचीत के बाद 70 हजार रुपये में बाइक का सौदा तय हो गया। आरोपियों के कहे अनुसार पहले 35 हजार रुपये पेटीएम के जरिए रनवीर नामक एक व्यक्ति के एकाउंट में डाले गए। इसके बाद 20 मार्च को बुलेट गाजियाबाद तक पहुंचने की बात कही गई और विश्वास में लेकर बाकी 35 हजार रुपये आरोपियों ने विपुल नामक व्यक्ति के पेटीएम अकाउंट में डलवा लिए। कहा कि जल्द ही बाइक उसके पास पहुंच जाएगी। इंतजार के बाद भी बाइक न मिलने पर पीड़ित सिपाही को ठगी का अहसास हुआ। इस पर उसने आरोपियों के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो वह स्विच ऑफ बताने लगे। बाइक बेचने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए सिपाही ने कोतवाली में शिकायत की। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि विपुल और रनवीर नामक दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पेटीएम अकाउंट की जानकारी कराई जा रही है। मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed