{"_id":"5c8d3199bdec2213ee5d3c1a","slug":"151552757145-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल गिरने की तहरीर दो तब लिखी जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कोचिंग पढ़ने पैदल जा रहे इंटरमीडिएट के एक छात्र का मोबाइल लूट लिया। यह वारदात बरातघर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस लूट के बजाय मोबाइल गिरने की तहरीर देने को कह रही है। इसी के शनिवार देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रतापडांडी गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र गोधनलाल ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। शहर में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करता है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे वह कोचिंग पढ़ने के लिए पैदल जा रहा था। रास्ते में रामा कॉलेज रोड पर एक बरात घर के सामने पहुंचने पर पीछे से बाइक पर दो युवक आए। उनके एक ने झपट्टा मारकर अनिल के के हाथ से मोबाइल लूट लिया। छात्र के शोर मचाने पर इकट्ठे हुए कुछ राहगीरों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे दूर निकल चुके थे। यह पूरी वारदात बरात घर के बाहर की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। छात्र ने सुनगढ़ी थाने जाकर इसकी शिकायत की। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने कहा कि मोबाइल गिरने की तहरीर लाओ तभी रिपोर्ट दर्ज होगी। छात्र ने तहरीर बदलने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने जांच की बात कहकर तहरीर रख ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी सुनगढ़ी पुलिस से की जाएगी। बरात घर के सीसीटीवी कैमरे भी दिखवाए जाएंगे। प्रकरण को गंभीरता से लेकर कार्रवाई के निर्देश सुनगढ़ी पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।