{"_id":"5b9bf8ae867a557f6917f0b3","slug":"151536948398-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला युवती का शव, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला युवती का शव, हड़कंप
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 पीबीटीपी 17,18
रिश्ता टूटने से दुखी युवती ने की आत्महत्या
फंदे पर लटका मिला युवती का शव, हड़कंप
पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई आत्महत्या को विवश करने की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। दहेज की खातिर रिश्ता टूटने और एक साल पूर्व दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कार्रवाई में लापरवाही से आहत साईंधाम कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय कीर्ति सुमन ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव अपने कमरे में दुपट्टे के फंदे से पंखे पर लटका मिला। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के पीछे इसी को वजह बताया गया है। पुलिस ने पिता से मिली तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के साईंधाम कॉलोनी निवासी रामप्रसाद की पुत्री कीर्ति सुमन एमए बीएड करने के बाद कंप्टीशन की तैयारी कर रही थी। रामप्रसाद नैनीताल अल्मोड़ा ग्रामीण बैंक शाखा खटीमा उत्तराखंड के प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। कीर्ति की शादी सितंबर 2016 में फतेहपुर के निवासी जल विद्युत निगम में सोनभद्र ओबराय डैम में सहायक अभियंता पद पर तैनात अरविंद कुमार से तय हुई थी। शादी फरवरी 2017 में होनी थी। आरोप है कि लड़के वालों ने दहेज में तीस लाख नकद समेत 70 लाख की मांग कर दी। जिसको पूरा न कर पाने पर रिश्ता तोड़ दिया गया। इसका करीब चौदह माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया गया था, जोकि न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद से वह काफी परेशान थी। बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद कीर्ति अपने कमरे में सोने चली गई। परिवार के बाकी सदस्य भी सोने चले गए। सुबह कीर्ति का शव दुपट्टे से बने फंदे के सहारे पंखे से लटकता मिला। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब उसकी मां सुषमा कमरे में पहुंची तो बेटी का शव लटका देख बदहवास हो गई और चीखने चिल्लाने लगी। सूचना पर कोतवाल केपी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जानकारी जुटाई। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जबकि युवती का मोबाइल गायब बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में रिश्ता टूटने और लड़के वालों पर दर्ज रिपोर्ट में पुलिस के लापरवाह रवैये को वजह बताया है। मृतका के पिता की ओर से आरोपी अरविंद, उसके पिता बचानीलाल, मां रामवती, भाई धीरेंद्र कुमार व अन्य के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
----------
दो दिन पहले मिली थी दूसरी शादी की जानकारी
पीलीभीत। परिवार वालों के मुताबिक दो दिन पहले ही कीर्ति को आरोपी अरविंद की दूसरी शादी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद से वह और अधिक परेशान हो गई थी। इस बात का जिक्र पिता ने पुलिस को उसकी मौत के बाद दी गई तहरीर में किया है।
विज्ञापन
-------
चर्चित दरोगा पर लगा संगीन आरोप
दहेज उत्पीड़न को लेकर पूर्व में दर्ज कराई गई रिपोर्ट की विवेचना कर चुके एक दरोगा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवार वाले उसकी कार्यशैली पर संगीन आरोप लगा रहे हैं। आरोपियों से साठगांठ के चलते धरपकड़ न किए जाने की बात कही जा रही है। उक्त दरोगा कोतवाली में तैनाती के दौरान आरोपियों को अभयदान और पीड़ित का चालान करने के आरोपों में भी खाकी की फजीहत करा चुका है।
----------
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस की ओर से अगर कहीं पर कोई लापरवाही पूर्व में दर्ज की गई रिपोर्ट में बरती गई है, तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच करवाई जाएगी।
- बालेंदु भूषण सिंह, एसपी