फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रक्षाबंधन पर उगाही, परिचालक ने जबरन लिया किराया

रक्षाबंधन पर उगाही, परिचालक ने जबरन लिया किराया

Mon, 27 Aug 2018 11:46 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर उगाही, परिचालक ने जबरन लिया किराया
रक्षाबंधन पर बस पर फ्री में यात्रा नहीं कर सकीं बहनें
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की घोषणा को लगाया पलीता, परिचालक ने जबरन लिया किराया
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बस में फ्री यात्रा कराने के सपने को कुछ चालक और परिचालकों ने पलीता लगा दिया। फ्री होने के बावजूद बहनों से टिकट के रुपये लिए। रुपये नहीं देने पर बस से उतारने की धमकी दे दी। रोडवेज के विभागीय कर्मचारी की रिश्तेदार इस ठगी का शिकार हुई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के चलते शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक बहनों के लिए रोडवेज बस में फ्री यात्रा की घोषणा की थी। परिवहन निगम के अफसर भी बहनों के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का दावा करते दिखे, बावजूद रोडवेज के चालक और परिचालकों ने खूब जेब गरम की। टनकपुर की रहने वाली पुष्पा देवी बड़ी बेटी शिवानी के साथ रक्षाबंधन पर अपने मायके मुरादाबाद जाने को निकली थीं। उत्तराखंड की बस में भीड़ होने पर वह नौगवां चौराहे पर उतर गईं। काफी देर तक बस नहीं मिलने पर वह यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस में बैठीं। आरोप है देवहा पुल पर पहुंचते ही परिचालक ने टिकट के नाम पर उनसे 112 रुपये मांगे, नहीं देने पर बस से उतारने की धमकी दी। 100 रुपये लेने के बाद भी परिचालक ने टिकट नहीं दिए। एसी बस में भी परिचालक मनमानी करते देखे गए। शहर की कृष्णलोक कॉलोनी निवासी राधिका को मायके बरेली जाना था। उन्होंने बताया कि फ्री सेवा के चलते परिचालक ने एसी बस में चढ़ने नहीं दिया।
विज्ञापन

एआरएम राकेश कुमार का कहना है कि हमारे पास अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed