फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एसपी के आदेश पर दसवें दिन हुई रिपोर्ट, नाजुक अंग में भी डंडे मारे थे

एसपी के आदेश पर दसवें दिन हुई रिपोर्ट, नाजुक अंग में भी डंडे मारे थे

Wed, 01 Aug 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Wed, 01 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर दसवें दिन हुई रिपोर्ट, नाजुक अंग में भी डंडे मारे थे
घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अब पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी की ओर से दस लोगों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर पिटाई करने, नंगा कर पेड़ से बांधकर जबरन शराब पिलाकर गुप्तांग में डंडा से प्रहार करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने जांच में घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की घटना पाई थी। पुलिस मान रही है कि शराब के नशे में होने के चलते आरोपी के काबू में न आने पर उसे शहतूत के पेड़ से बांधा गया था।
विज्ञापन

घटना 22 जुलाई को क्षेत्र के गांव दंदौल कालोनी में हुई थी। कोतवाल केशव कुमार तिवारी के अनुसार गांव दंदौल कालोनी नंबर तीन निवासी अजय कुमार ने दंदौल कालोनी नंबर पांच के एक घर में शराब में नशे में घुसकर छेड़छाड़ की थी। शोरशराबा करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भागने लगा। उसे कुछ लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और यूपी 100 को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। छेड़छाड़ का मामला होने पर पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। आरोपी की डॉक्टरी जांच में कोई चोट के निशान नहीं पाए गए। जबकि अल्कोहल की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने उस समय आरोपी पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की थी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को उस समय शहतूत के पेड़ से बांधा गया था। आरोपी फिर भी पीड़ित पक्ष को परेशान करता रहा। इस पर पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर 26 जुलाई को आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज हुई। मंगलवार को एसपी बालेंदु भूषण सिंह के आदेश पर आरोपी अजय कुमार की ओर से पुलिस ने दंदौल कालोनी नंबर पांच निवासी ओमप्रकाश, हृदानंद यादव, कैलाश यादव, रविंद्र यादव, जुगल बिहारी, राजेंद्र गिरी, कृपाशंकर यादव, शंभू यादव के खिलाफ बलवा, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गालीगलौज करने, गुप्तांग में डंडा से चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुुरू की दी है। इस मामले में कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed