{"_id":"5a5e39bf4f1c1b74268b4b64","slug":"151516124607-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेशर पाइप का वॉल्व खोलते वक्त चीनी मिल में हादसा, दो झुलसे 16-09-39","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेशर पाइप का वॉल्व खोलते वक्त चीनी मिल में हादसा, दो झुलसे 16-09-39
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉल्व खोलते वक्त चीनी मिल में हादसा, दो झुलसे
एक की हालत गंभीर, बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती
बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा में हादसे से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा/पीलीभीत। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा के ब्वायलिंग हाउस के क्यूड सेक्शन में प्रेशर पाइप का वॉल्व खोलते वक्त सोमवार रात करीब आठ बजे हादसा हो गया। वॉल्व खुलने के बाद निकले गर्म पानी से दो कर्मचारी झुलस गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान चीनी मिल में हड़कंप मचा रहा।
बीसलपुर रोड स्थित बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा के ब्वायलिंग हाउस के क्यूड सेक्शन में सोमवार को प्रेशर पाइप जाम हो गया। रात करीब आठ बजे चीनी मिल के खलासी शहनवाज अली (36) वॉल्व को खोल रहे थे। उनके पास फिटर 42 वर्षीय रामगोपाल भी खड़े थे। वॉल्व खुलने के बाद पाइप से अचानक गर्म पानी निकला, जिसमेें दोनों झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद चीनी मिल कर्मचारी दोनों घायलों को लेकर पीलीभीत के एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के बाद रामगोपाल को वापस भेज दिया गया। उधर, शहनवाज की हालत गंभीर होने पर बरेली के ईशान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।