फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 rupees worth of greed for two children

15 रुपये का लालच दो बच्चों से किया कुकर्म

Sun, 14 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 14 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
 घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को शनिवार की शाम गांव का एक युवक 15 रुपये का लालच देकर पास के गन्ने के खेत में ले गया, जहां दोनो के साथ दुष्कर्म किया। बाद में डरा धमका कर घर भेज दिया। रविवार को बच्चों के परिवार को घटना के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मेडिकल की कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार सुबह छह वर्षीय बालक ने अपने साथ हुई घटना के बारे में मां को बताया, जिसे सुनकर परिवार वाले दंग रह गए। उससे जब और पूछताछ की गई तो उसने अपने आठ वर्षीय साथी के साथ भी ऐसा करने की जानकारी दी। इसके बाद दूसरे बच्चे के घर वालों को बताया गया। एक साथ दो बच्चों से कुकर्म की घटना सामने आने पर गांव में हड़कंप मच गया। दोनों बच्चों को साथ लेकर परिवार वाले दोपहर को न्यूरिया थाना पहुंच गए। आरोपी दिनेश (22) के खिलाफ शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ को दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

परिवार वालों से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी दिनेश के खिलाफ  न्यूरिया थाने में केस दर्ज किर कार्रवाई की जा रही है। बच्चों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन

धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed