फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत, एक की मौत

ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत, एक की मौत

Wed, 08 May 2019 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत, एक की मौत
पीलीभीत। बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा गांव के पास ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर मृत चालक के परिवार वाले भी पहुंच गए। बरेली के संजय नगर निवासी 42 वर्षीय चंद्रसेन मिश्रा पुत्र विद्याराम मिश्रा डीसीएम चलाते थे। मंगलवार सुबह वह डीसीएम में कैटरिंग का सामान लादकर पूरनपुर जा रहे थे। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ललौरीखेड़ा गांव के पास पहुंचने पर उनकी डीसीएम में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चंद्रसेन गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में जहानाबाद थाने की ललौरीखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ड्राइविंग लाइसेंस की मदद से पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचित किया। सूचना के बाद बरेली से उसके भाई हरिनंदन व अन्य लोग पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि चंद्रसेन चार भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे।
विज्ञापन

बाइक सवार को टक्कर मार कार चालक भागा
बीसलपुर। शाहजहांपुर रोड के नीवाडांडी मोड़ पर सोमवार शाम कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव नीवाडांडी निवासी सियाराम शर्मा सोमवार शाम बाइक से बीसलपुर से गांव लौट रहे थे। नीवाडांडी मोड़ पर सामने से कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर कार मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सियाराम को पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed