{"_id":"5c893bfcbdec22146e0f9528","slug":"141552497660-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी और लूट का खुलासा, शाहजहांपुर के दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी और लूट का खुलासा, शाहजहांपुर के दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा/ पीलीभीत। बिलसंडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाके में हुई चोरी और कुंडल लूट की चार घटनाओं का खुलासा कर दिया। पकड़े गए अपराधी शाहजहांपुर के के रहने वाले हैं, जिनके पास 6800 रुपये, दो तमंचे और घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामदग हुई।
बिलसंडा पुलिस ने मंगलवार रात बमरौली-भदेनकंजा मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों को धर दबोचा। पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम निगोही (शाहजहांपुर) के बहादुरपुर खुर्द निवासी अंकित यादव पुत्र हेमसिंह और ईशापुर निवासी बबलू पुत्र रोशन बताया। तलाशी लेने पर उनके पास दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की तो उन्होंने दो चोरी, बरखेड़ा और दियोरियाकलां क्षेत्र में हुई कुंडल लूट की घटनाओं का खुलासा किया। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर अपराधी है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बिलसंडा क्षेत्र के कनपरा गांव निवासी रामनाथ और महोलिया गांव के पिंटू पांडे के घर आठ फरवरी की रात चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया। इसके अलावा 26 फरवरी को बरखेड़ा और दियोरियाकलां क्षेत्र में दो महिलाओं से कुंडल लूटने की बात कबूल की।