फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Wed, 27 Feb 2019 11:09 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
न्यूरिया। सड़क हादसे में दो दिन पहले घायल किसान 60 वर्षीय मदनलाल की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर न्यूरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी किसान मदनलाल सोमवार सुबह टेंपो में सवार होकर सब्जी बेचने पीलीभीत मंडी जा रहे थे। टेंपो को गांव गौहर निवासी बाबू खां चला रहे थे। टेंपो में और भी सवारियां बैठी थीं। टनकपुर हाईवे पर उलैहतापुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही कार से टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार मदनलाल, न्यूरिया कस्बा निवासी दुुर्गाप्रसाद समेत चार लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया था। घायल मदनलाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह मदनलाल की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। इंस्पेक्टर न्यूरिया शहरोज अनवर ने बताया कि टेंपो और कार दोनों वाहन हादसे के बाद से पुलिस के कब्जे में हैं। मदनलाल के बेटे जितेंद्र की तहरीर पर कार ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed