फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कुकर्म पीड़ित के पेट में निकला लकड़ी का टुकड़ा

कुकर्म पीड़ित के पेट में निकला लकड़ी का टुकड़ा

Mon, 04 Feb 2019 06:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 04 Feb 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
कुकर्म पीड़ित के पेट में निकला लकड़ी का टुकड़ा
पीलीभीत। घर से दवा लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक से कुकर्म के मामले में एक्स-रे रिपोर्ट मिलने के बाद मामला संगीन हो गया है। पीड़ित के पेट में एक लकड़ी का टुकड़ा निकला है। उसको अब ऑपरेशन के लिए बरेली रेफर कर दिया है। सुनगढ़ी क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने एक फरवरी को कोतवाली में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनका 22 वर्षीय पुत्र दवा लेने के लिए घर से निकला था। दो अज्ञात युवक उसको पकड़कर एफसीआई गोदाम के पीछे ले गए और कुकर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया था। मौका मुआयना करने के दौरान पुलिस ने आसपास के कई लोगों से जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका था। इसको लेकर पुलिस घटनास्थल कहीं और का होना मान छानबीन में जुट गई थी। अब एक्स-रे रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आया है। इंस्पेक्टर कोतवाली केपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की एक्स-रे रिपोर्ट मिली है। इसमें उसके पेट में एक लकड़ी का टुकड़ा करीब पांच सेमी लंबा और दो सेमी चौड़ा निकला है। जिसको निकालने के लिए ऑपरेशन किया जाएगा। ऐेसे में पीड़ित को बरेली रेेफर कर दिया है। इधर, छानबीन कर आरोपियों का पता लगाने की प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed