फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कोतवाल के बयान पर भड़की भीड़, फिर हुआ उपद्रव

कोतवाल के बयान पर भड़की भीड़, फिर हुआ उपद्रव

Tue, 08 Jan 2019 11:47 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
कोतवाल के बयान पर भड़की भीड़, फिर हुआ उपद्रव
पीलीभीत। बाइक सवार भाजपा कलीनगर मंडल उपाध्यक्ष शिवराम सिंह यादव और उनके मित्र अतुल श्रीवास्तव पूरनपुर से बाइक पर अपने गांव धरमंगदपुर लौट रहे थे। मंडी समिति के पास उनके घायल मिलने पर एक तरफ गोली मारे जाने का शोर मचा तो दूसरी ओर कार से टक्कर लगने की बात भी कही जाने लगी। दोनों की मौत होने पर परिजन हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करने लगे तो इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने इसे हादसा करार देकर झिड़क दिया। इससे भीड़ आक्रोशित हो गई और कोतवाली के बाद असम हाईवे पर पहले प्रदर्शन और फिर उप्रदव कर दिया। सिरसा चौराहे पर दुकानों में तोड़फोड़ और बैनर जलाने शुरू किए तो भगदड़ मच गई। व्यापारी दुकानें बंद कर निकल गए। हाईवे से गुजरने वाले राहगीर भी सहम गए और यातायात भी थम गया। इसके बाद पुलिस को बैकफुट पर आने में देर न लगी। इंस्पेक्टर, सर्किल अफसर कार्रवाई के लिए तहरीर की मांग करते रहे, लेकिन भीड़ गिरफ्तारी करने की मांग पर अड़ गई। काफी मशक्कत के बाद एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एएसपी रोहित मिश्र ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया, लेकिन बाद में फिर भीड़ ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


परिवार ने दिए कुछ नाम, गिरफ्तारी की मांग
प्रदर्शनकारियों ने मामला शांत होने पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को कुछ नाम नोट कराए हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है। इसको लेकर एसपी ने भी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब इस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी गुत्थी
घायलों का प्राथमिक इलाज करने वाले सीएचसी पूरनपुर के डॉ. कमरूल जमा ने बताया कि अतुल के सिर में दो जगह सुराख जैसी चोट है। उसी तरह दूसरे के सिर में भी चोटें दिख रही हैं। अब ये गोली लगने से हैं या नहीं, यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका
पूर्व प्रधान का पुत्र होने के साथ ही शिवराम खुद भी दो बार प्रधानी का चुनाव लड़ चुके थे, लेकिन वह जीत नहीं सके थे। इस बार भी वह प्रधान पद पर चुनाव लडने वाले थे, इसी में हत्या की आशंका जताई जा रही है। उनकी गांव में मोबाइल की दुकान है।

मेरे सचिव कमलकांत से मुझे घटना की जानकारी मिली थी। इस पर मैंने एसपी से बात कर कार्रवाई के लिए कहा है। बुधवार को मैं पीलीभीत आ रही हूं। अधिकारियों से बातचीत कर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। - मेनका गांधी, केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed