फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गाली गलौज के बाद भिड़े दो पक्ष, मारपीट

गाली गलौज के बाद भिड़े दो पक्ष, मारपीट

Sat, 29 Dec 2018 07:00 PM IST
saba zaidi zaidi saba
Updated Sat, 29 Dec 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
गाली गलौज के बाद भिड़े दो पक्ष, मारपीट
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दो को मौके से पकड़ा, शिवनगर कॉलोनी की घटना
विज्ञापन

पीलीभीत। गाली-गलौज के बाद शिवनगर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों ओर से लोग एकत्र हुए और एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। दो लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है।

कॉलोनी निवासी पप्पू ने बताया कि मोहल्ले का ही राजीव आए दिन उसके घर के बाहर आकर नशे की हालत में गाली-गलौज करता है। शुक्रवार रात को वह घर पर कामकाज कर रहे थे, तभी आरोपी ने आकर बेवजह गाली बकना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने मना किया तो वह उनसे भी भिड़ गया। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसी बीच राजीव ने उसे ईंट मारकर घायल कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। मौके से दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभं की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed