फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अब शेरपुरकलां के मकान में मिला अवैध स्लाटर हाउस

अब शेरपुरकलां के मकान में मिला अवैध स्लाटर हाउस

Fri, 07 Dec 2018 06:59 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
अब शेरपुरकलां के मकान में मिला अवैध स्लाटर हाउस
एक तरफ बुलंदशहर कांड के बाद पुलिस अधिकारी गोकशी के कारोबारियों पर शिकंजा कसने का पाठ पढ़ा रहे हैं, वहीं सख्ती के बाद भी गोकशी के कारोबारी बाज नहीं आ रहे हैं। पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर के बाद अब शेरपुरकलां के एक मकान मेेंअवैध स्लाटर हाउस पकड़ा गया है। यहां से जीवित गोवंशीय पशु और गोमांस की बरामदगी तो कर ली गई, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। मामले में पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि शेरपुरकलां गांव निवासी अनीस के मकान में अवैध तरीके से स्लाटर हाउस चलाया जा रहा है। इस पर दरोगा संजीव कुमार की अगुवाई में टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां पुलिस ने स्लाटर हाउस चलते पकड़ा। आरोपी तो पुलिस को देख भागने में सफल हो गए, लेकिन पुलिस ने मौके से हत्या को लाए गए तीन गोवंशीय पशु, 40 किलोग्राम गोमांस और औजार बरामद किए। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि बरामद मांस की जांच कराई गई है। वह गोमांस निकला है। दरोगा संजीव कुमार की ओर से शेरपुरकलां निवासी अनीस खां और गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed