{"_id":"5bbbb366867a552841745615","slug":"141539027814-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट की दीवार तोड़ी, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट की दीवार तोड़ी, विरोध करने पर पीटा
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
ग्राम रटौल निवासी शकील अहमद पुत्र इदरीश खान सोमवार को खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा कि उसका गांव में एक खाली प्लॉट पड़ा है। इसकी उसने चारदीवारी करा रखी है। रविवार की रात्रि में दस बजे जब वह अपने दो दोस्तों के साथ प्लॉट पर घूमने के लिए गया तो गांव के ही छह सात लोगों ने उसके सामने प्लाट की दीवार तोड़ दी। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने वहां पर पड़ी हुई ईंट मार कर घायल कर दिया। साथ ही मारने की धमकी देकर भाग गए। आस पास के लोगों ने घायल के परिजनों को सूचना देकर बुलवाया। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल का सीएचसी पर इलाज कराया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।