फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   औरैया से लौटी टीम, अब जाएगी संतकबीर नगर

औरैया से लौटी टीम, अब जाएगी संतकबीर नगर

Sun, 07 Jan 2018 05:49 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
औरैया से लौटी टीम, अब जाएगी संतकबीर नगर
UP Police
पीलीभीत। 20 दिसंबर 2017 से लापता चल रही युवती की तलाश के लिए औरैया भेजी गई सुनगढ़ी पुलिस टीम जांच कर वापस आ गई है। इसमें संतकबीर नगर की एक युवती का नाम प्रकाश में आया है, जिसने औरैया के युवक को लापता युवती का फोन नंबर दिया था। अब अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस संतकबीर नगर जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

एसएसआई सुनगढ़ी एके सिंह ने बताया कि दियोरियाकलां क्षेत्र की एक युवती बरहा गांव में अपने मामा के घर रहती थी, जोकि 20 दिसंबर से लापता है। इसमें बरेली के एक युवक व उसके परिवार वालों पर लड़की के पिता ने 22 दिसंबर को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीडीआर से मिले एक मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के लिए टीम औरैया भेजी गई थी, जो लौट आई है। औरैया में मिले युवक ने बताया कि लापता युवती का मोबाइल नंबर उसको एक युवती (फेसबुक फ्रेंड) ने दिया था। इसी के बाद से वह दोनों सिर्फ फोन पर बात करते थे, उसको गायब करने में उसका कोई हाथ नहीं है। उसकी लोकेशन भी युवती से हटकर आई है। अब युवती का नंबर देने वाली फेसबुक फ्रेंड से पूछताछ करने के लिए टीम जल्द संतकबीर नगर भेजी जाएगी। लड़की के परिवार वालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed