फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चलती बाइक पर गिरा पेड़, दो की मौत, एक घायल

चलती बाइक पर गिरा पेड़, दो की मौत, एक घायल

Fri, 11 Aug 2017 06:27 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
चलती बाइक पर गिरा पेड़, दो की मौत, एक घायल
माधोटांडा (पीलीभीत)। मझारा-पूरनपुर रोड पर चलती बाइक पर पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वालों ने शव कब्जे में लेकर घायल को प्राथमिक इलाज के बाद एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है। हादसे में चाची-भतीजे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मझारा निवासी गुरपेच सिंह शुक्रवार दोपहर को भजीजे दस वर्षीय गुरमन सिंह को दवा दिलाने के लिए पूरनपुर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर पत्नी बलजिंदर कौर (35) भी थी। मझारा-पूरनपुर रोड पर लैहारीपुल के पास पहुंचते ही बाइक पर अचानक सड़क किनारे लगा पेड़ बाइक पर गिर गया। इससे तीनों दब गए। हादसे में मासूम गुरमन सिंह और बलजिंदर कौर की मौत हो गई। जबकि गुरपेच सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से जानकारी मिलने पर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पेड़ के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद घायल को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर पुलिस ने परिवारीजनों से संपर्क कर हादसे की जानकारी की। परिवारीजनों के इनकार करने पर शवों को पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। तहसीलदार कलीनगर विजय त्रिवेदी ने मृतक के परिवारीजनों से बातचीत की और राजस्व विभाग की ओर से आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

000
वन विभाग पर जताई नाराजगी
परिवारीजनों ने हादसे के पीछे वन विभाग पर नाराजगी जताई। परिवार वालों का कहना है कि मझारा से लैहारी जाने वाले मार्ग पर आवाजाही अधिक रहती है। बच्चों का आना-जाना भी रहता है। इस मार्ग पर लगे पेड़ों के टूटकर गिरने का हमेशा से अंदेशा रहता है। इसके सुधार और सड़क के चौड़ीकरण की मांग कई बार वन विभाग और प्रशासनिक अफसरों से की गई, लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
दो अन्य बाइक सवार बाल बाल बचे
हादसे के वक्त एक और बाइक पर सवार होकर आ रहे दो लोग बाल बाल बच गए। पूरनपुर से मझारा जा रहे बाइक सवार दीपक कुमार और उसकी चाची गीता देवी भी नजदीक थे। उनका कहना है कि पेड़ गिरने के बाद सामने से आ रही बाइक पर सवार लोग दब गए और उनको सिर्फ कुछ टहनियां लगी। जिससे मामूली चोटें आई हैं।

000
कुछ दिन पहले हुई थी बड़े भाई की मौत
हादसे में जान गंवाने वाले मासूम गुरमन के परिवारीजनों पर तो मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। अभी कुछ दिन पहले ही गुरमन के बड़े भाई सुखमन सिंह की हार्ट की बीमारी के चलते इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी। यही कारण रहा कि अब दूसरे बेटे की मौत की सूचना मां सुखविंदर कौर को परिवारीजनों ने मौके पर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed