{"_id":"598b60da4f1c1b12618b4726","slug":"141502306522-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आदेश पर गोठरा मे ग्रामीण की लाईन खींचने गये एसडीओ एवं जेई के साथ पुलिस की मौजूदगी मे ग्रामीणो ने की अभद्रता।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम के आदेश पर गोठरा मे ग्रामीण की लाईन खींचने गये एसडीओ एवं जेई के साथ पुलिस की मौजूदगी मे ग्रामीणो ने की अभद्रता।
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोठरा में ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अफसरों से अभद्रता की
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम गोठरा में एक ग्रामीण की बिजली की लाइन खींचने पहुंचे विद्युत निगम के एसडीओ एवं जेई के साथ कई ग्रामीणों ने अभद्रता की। साथ ही जेई के पीछे एक ग्रामीण लोहे की रोड लेकर हमला करने के लिए दौड़ा तो कुछ ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर बिजली विभाग के अफसरों को बचाया। एसडीओ ने विभागीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।
बुधवार को क्षेत्र के ग्राम गोठरा में विद्युत निगम के एसडीओ डीपी सिंह एवं जेई लोकेश कुमार उपजिलाधिकारी खेकड़ा के निर्देश पर एक ग्रामीण द्वारा गत काफी दिनों से बिजली की लाइन न खींचे जाने की शिकायत तहसील दिवस में करने के बाद पहुंचे। उनके साथ मात्र दो कांस्टेबिल ही भेजे। जब एसडीओ डीपी सिंह ग्रामीण की लाइन खिंचवाने लगे तो तभी विपक्षी लोगों ने लाइन खींचे जाने का विरोध किया। एसडीओ और जेई उन्हें समझाने लगे तो वह पुलिस की मौजूदगी में ही एसडीओ और जेई से अभद्रता करने लगे। एसडीओ के काफी समझाने पर भी विपक्षी लोग शांत नहीं हुए।
आरोप है उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में अभद्रता की। इनमें से एक व्यक्ति जानलेवा हमला करने के लिए लोहे की रोड लेकर जेई लोकेश कुमार के पीछे दौड़ पड़ा। जेई जान बचाने के लिए एक व्यक्ति के मकान में घुस गया। ग्रामीणों ने उसे बचाया। दहशत के चलते एसडीओ टीम के साथ लौट गए। उन्होंने बताया पर्याप्त पुलिस के अभाव में उनके साथ अभद्रता की । इसकी शिकायत उन्होंने अपने अधिकारियों को कर दी है। ताकि अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट ने कहा जल्द ही पुलिस बल भेजकर समस्या का निदान कराया जाएगा।