{"_id":"595a2d594f1c1b172b8b48bf","slug":"141499082073-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय ढंग से विवाहिता लापता, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहस्यमय ढंग से विवाहिता लापता, हत्या की आशंका
Updated Mon, 03 Jul 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मायके रह रही विवाहिता जमीन के बंटवारे को लेकर रिश्तेदार से हुए विवाद के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पिता ने विवाद को लेकर रिश्तेदार पर बेटी को अगवा करने के बाद उसकी हत्या करने का शक जताया है। इसकी पुलिस से नामजद शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
गजरौला क्षेत्र के ग्राम ढेरम मडरिया निवासी ओमप्रकाश खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि 23 जून को उनका पड़ोस के रहने वाले अपने रिश्तेदार से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। इसमें आरोपियों ने परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। घटना के वक्त उनकी विवाहित पुत्री हरदेई मायके में थी। मारपीट की वारदात के बाद सुबह नौ बजे से उसका कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस हिरासत में लिए गए अपने भाई से मिलने वह पुलिस चौकी गई, लेकिन वहां से वापस घर नहंी पहुंची। देर शाम तक घर न आने पर परिवारीजनों ने उसकी ससुराल मुडिय़ा नवदिया गांव जाकर तलाशा, लेकिन वहां भी नहीं मिली। इसके बाद आसपास के इलाकों में भी छानबीन की गई। पिता ने बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में रिश्तेार पर पुत्री को अगवा कर हत्या करने की आशंका जताई। इसकी शिकायत कर गजरौला पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि शिकायत पर पीड़ित को थाने से पीली पर्ची दी गई है। विवाहिता की तलाश कराई जा रही है।